फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shot and robbed

शाहपुर में ठेकेदार को गोली मार कर लूटा 

Fri, 26 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 26 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shot and robbed
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
शाहपुर कस्बे के मोहल्ला मालदा बाग़ में बहन के यहां जन्माष्टमी का सामान लेकर जा रहे मुजफ्फरनगर के लद्दावाला मोहल्ला निवासी लेबर ठेकेदार अंकित वर्मा को बदमाशों ने गोली मार कर नगदी, अंगूठी आदि सामान लूट लिया। उसे मुजफ्फरनगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने भागदौड़ की, मगर बदमाशों को सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी अंकित वर्मा पुत्र उमेश वर्मा बृहस्पतिवार को मोटर साइकिल से अपने नौकर मोहब्बत अली को साथ लेकर बहन के यहां शाहपुर आ रहा था। जब वह गांव काकड़ा के निकट स्थित गैस  गोदाम के पास पहुंचा तो पीछे से आयी काली पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। उसके नहीं रुकने पर बदमाशों ने उसपर कई फायर किए,  जिसमें एक गोली अंकित वर्मा को लगी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


जिस पर बदमाशों ने उससे पास से सोने की चेन, अंगूठी, 5 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के  बाद नौकर की सहायता से घायल अंकित थाना शाहपुर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।  सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर शाहपुर के रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस ने  घायल को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए  रेफर कर दिया। परिजन अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार किया जा रहा है। देर रात तक पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

काकड़ा से युवक का अपहरण 
शाहपुर में बृहस्पतिवार रात्रि साढे़ आठ बजे कार सवार बदमाशों ने काकड़ा गांव से एक युवक का अपहरण कर लिया। ग्रामीणों और पुलिस की घेराबंदी होने पर बदमाश हरसौली के जंगल में युवक को छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। काकड़ा गांव निवासी राजेद्र सिंह का 17 बरस का बेटा अनुज रात्रि करीब साढे़ आठ बजे मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए सड़क पर गया था। आरोप है कि तभी आल्टो कार सवार कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।

 

बदमाश शहर की ओर भागे। ग्रामीणों ने देख कर शोर मचाया। पुलिस को भी खबर कर दी। कुछ ही देर में इलाके के ग्रामीणों और पुलिस ने आकर घेराबंदी कर ली। हरसौली चेक पोस्ट पर भी पुलिस अलर्ट हो गई। घेराबंदी होने पर बदमाश युवक को लेकर हरसौली चेक पोस्ट से पहले ही जंगल के रास्ते चले गए। वहां पर भी घेराबंदी होने पर बदमाश युवक को छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ बुढ़ाना सुधीर तोमर भी पहुंच गए। युवक का कहना है कि बदमाश उससे फोन पर पिता से बात कराने को कह रहे थे। घिर जाने पर वे उसे छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed