फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Several prison officers, personnel ax will fall

जेल के कई अफसरों, कर्मियों पर गिरेगी गाज

Sun, 20 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में मोबाइल फोन मिलने के मामले में शासन से अधिकारियों सहित करीब दर्जन भर कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। कर्मचारी खुद को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। उधर, एसपी सिटी द्वारा पकड़े गए सिमों की जांच की जद में आए कई लोग भी मामले को दबवाने के लिए नेताओं के चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन

 

जेल में पिछले रविवार को डीएम और एसएसपी ने भारी फोर्स के साथ सभी बैरकों में छापा मारकर उनकी तलाशी कराई थी। तलाशी के दौरान वहां से 22 मोबाइल और आधा किलो चरस मिली थी। इस मामले में नई मंडी कोतवाली में बंदी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अगले दिन डीआईजी कारागार वीके शेखर ने जेल में जाकर मामले की जानकारी जुटाई थी और अपने सामने दोबारा से जेल की चेकिंग कराई थी। 

विज्ञापन

 

डीआईजी ने मामले में  शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। उसी दिन से जेल में दर्जनभर कर्मचारियों और अधिकारियों  के चेहरों पर हवाईयां उड़ रही है। सूत्रों की मानें तो शासन की ओर से करीब एक दर्जन के लगभग कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। कारागार मंत्री ने भी मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी।  वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी संतोष मिश्रा उसी दिन से इस मामले में सिमों की आईडी और मोबाइल के ईएमआई नंबरों को निकलवा कर असली आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कुछ लोगों के नाम सामने भी आ गए हैं। पुलिस अभी नामों का खुलासा नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिन लोगों की आईडी बताई जा रही है, वो खुद को बचाने के प्रयास में जुट गए हैं। नेताओं की शरण में जा रहे हैं और अधिकारियों से भी खुद को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। एसपी सिटी का कहना है कि एक-दो दिन के भीतर प्रकाश में आए लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed