{"_id":"57bdf3254f1c1b7c11d4f492","slug":"seven-bikes-were-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश पकड़े, चोरी की सात बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाश पकड़े, चोरी की सात बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर नईमंडी कोतवाली पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोरों को दबोच लिया। पुलिस को उनके पास से चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने नईमंडी कोतवाली में प्रेसवार्ता कर आरोपियों के बारे में जानकारी दी।
एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर मंगलवार रात नई मंडी कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने पचेंडा पुलिया के पास से दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। बुधवार को नई मंडी कोतवाली प्रांगण में एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शमीम पुत्र शेरअली निवासी खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली,
इमरान पुत्र मुमताज निवासी ढासरी थाना ककरौली और मुकेश पुत्र सूरजमल निवासी मुस्तफाबाद पचेंडा नईमंडी कोतवाली है। बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
आरोपी जनपद और गैर-जनपद से बाइक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर बाइकों को सस्ते दामों में बेच देते थे। पुुलिस को आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो छुरी मिली हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में दरोगा मनोज कुमार, सुनील कुमार, अशोक खारी, मोहित त्यागी, अमित कुमार, नितिन कुमार, लालाजी आदि मौजूद रहे।