फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sentenced to four years

अपहरणकर्ता को चार साल का सश्रम सजा  

Fri, 13 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sentenced to four years
कोर्ट - फोटो : court
जिला एवं सत्र न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ग्रामीण के अपहरण के मामले में अपहरणकर्ता को चार वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम में से 15 हजार रुपये अपहृत को देने का आदेश दिया है। 17 साल बाद अपहरण के मुकदमे में कोर्ट का निर्णय आया है।
विज्ञापन

 

अभियोजन पक्ष के अनुसार ग्राम कासोपुर निवासी प्रवीण कुमार ने छपार थाने पर 29 सितंबर 1999 को अपहरण का मुकदमा दर्ज  कराया था, जिसमें उसने बताया था कि उसका पिता करतार सिंह और पीरू सिंह 28  सितंबर को लगभग 12 बजे स्कूल बंद कर छपार आ रहे थे। रास्ते में ग्राम खुड्डा के जंगल में दोनों का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया  है।  

विज्ञापन

 

पुलिस ने विवेचना के बाद जयद्रथ पुत्र भोपाल सिंह और अरशद पुत्र  इदरीश निवासी कासोपुर के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया  गया। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार एकादश  की अदालत फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या 4 में हुई, जिसमें सहायक शासकीय  अधिवक्ता राजू महले ने मुकदमा सिद्ध करने के लिए कोर्ट में 6 गवाह पेश करते हुए अपनी  दलील और सुबूत दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विद्वान न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील और सुबूतों पर गौर करते हुए अभियुक्त अरशद को धारा 364 के तहत दोषी मानते हुए 4 वर्ष  का सश्रम कारावास के साथ 25 हजार रुपया का जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि में से 15 हजार रुपये अपहृत करतार सिंह को देने का आदेश  भी दिया है। दूसरे अभियुक्त जयद्रथ की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी, इसलिए उसका नाम मुकदमे की सुनवाई से अलग कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed