{"_id":"5730ddfb4f1c1b5d05919f54","slug":"sectarian-tensions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवाइयों पर धारा 82 की कार्रवाई में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलवाइयों पर धारा 82 की कार्रवाई में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 10 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बलवा करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन की कड़ी चेतावनी देने के बाद भी नामजद बलवाइयों ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है। इसलिए पुलिस ने बलवाइयों के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मोहल्लों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस, पीएसी बल अभी भी तैनात है।
सीओ शिवराज सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने भारी संख्या में पुलिस बल को साथ लेकर रविवार को मोहल्ला देवीदास और सराफान में नामजद बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया था।
इस दौरान पुलिस ने नामजद बलवाइयों को पांच घंटों के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी का समय बीत जाने के बावजूद एक भी नामजद बलवाई ने थाने में सरेंडर नहीं किया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभी एक भी आरोपी ने सरेंडर नहीं किया है। इसलिए बलवाइयों के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके बाद न्यायालय से धारा 83 के तहत आदेश लेकर फरार बलवाइयों के मकानों की कुर्की कर दी जाएगी।