फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scotty five lakh stolen

ठेकेदार की स्कूटी से पांच लाख उड़ाए  

Sat, 23 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Scotty five lakh stolen
पुलिस को घटना की जानकारी देता पीड़ित ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग के ठेकेदार की स्कूटी से पांच लाख रुपये चोरी कर लिए गए। वह बैंक से रुपये निकालकर लाया था। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर ठेकेदार से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के अबूपुरा निवासी राकेश कुमार पुत्र धूम सिंह महावीर चौक स्थित सिंचाई विभाग में ठेकेदार है। राकेश  कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार  सुबह लगभग 11.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक से 6 लाख रुपये निकालकर अपनी स्कूटी से महावीर चौक पर सिंचाई विभाग के दफ्तर में पहुंचा। उसने उनमें से एक लाख रुपये अपनी जेब में रखकर बाकी के पांच लाख रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखकर अंदर किसी काम से चला गया।
विज्ञापन


वापस आने पर जैसे ही उसने स्कूटी को देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसकी डिग्गी तोड़कर किसी ने उसके पांच लाख रुपये उड़ा लिए थे। यह सब देखकर उसने दफ्तर में शोर मचा दिया और इसकी  सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस के अलावा सीओ सिटी डॉ. तेजवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित ठेकेदार  से जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें की सिंचाई विभाग में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन वे काफी समय से ख़राब चल रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की ओर से पांच लाख रुपये चोरी होने की तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed