फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Schoolgirl tampering, acid intake

सरेराह छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब डालने की धमकी      

Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl tampering, acid intake
demo pic
मोहल्ला ब्रह्मपुरी में कॉलेज से लौट रही एलएलबी की छात्रा के साथ शोहदे ने सरेराह हाथ पकड़कर बदसलूकी की। छेड़छाड़ करते हुए आरोपी ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया और इससे इंकार करने पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी युवती शहर के एक कॉलेज में एलएलबी की छात्रा है। रोजाना की भांति वह शनिवार शाम के समय कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि जब छात्रा ब्रह्मपुरी में पहुंची तो काफी देर से उसका पीछा कर रहा मल्हूपुरा का ही शाकिर नामक युवक उसके पास पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने बदसलूकी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और शादी करने का प्रस्ताव देने लगा। आरोप है कि छात्रा के इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसे तेजाब डालने की ही धमकी दे डाली।


पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शाकिर निवासी मल्हूपुरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed