{"_id":"5c8d3d89bdec22144763231c","slug":"running-on-the-death-of-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे युवक की मौत पर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से झुलसे युवक की मौत पर बखेड़ा
Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। करीब दस दिन पूर्व जानसठ रोड स्थित कोचिंग सेंटर पर करंट की चपेट में आकर मरे युवक की लाश पहुंचने पर पीड़ित परिजनों ने उसे घर के आगे रखकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पीड़ितों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया, जिन्हें मौके पर पहुंचे पुरकाजी विधायक व एसडीएम सदर ने मुआवजा और कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी अजय पुत्र रामकुुमार जानसठ रोड स्थित कोचिंग सेंटर पर काम करता था। करीब दस दिन पूर्व कोचिंग सेंटर के छज्जे से होर्डिंग उतारते हुए वह हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया था, जिसकी शुक्रवार को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
शनिवार शाम अजय की लाश पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने लाश को घर के बाहर रखकर अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए आर्थिक सहायता और कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। सूचना पर पुरकाजी के भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र और सीओ मंडी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को किसी तरह समझाबुझाकर बामुश्किल शांत किया। परिजनों की तहरीर पर कोचिंग सेंटर संचालक शिवांशु के खिलाफ लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, वहीं उन्हें आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया गया है। इसके बाद ही घंटों बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।