फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbing three criminals fleeing

लूट करके भाग रहे तीन बदमाश दबोचे

Sat, 17 Mar 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 17 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Robbing three criminals fleeing
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लूटपाट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बदमाशों की टांग में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक दरोगा भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों में एक हिस्ट्रीशीटर है, जबकि दो उसके साथी हैं। इनके खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बदमाशों के गिरोह को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


मिमलाना रोड निवासी नसीफ ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार शाम वह ई-रिक्शा लेकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में उसे बदमाशों ने घेर लिया और ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। सूचना पर नईमंडी पुलिस ने कूकड़ा रजवाहे के निकट बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस ने रजवाहे किनारे आते बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक बदमाश फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर फायर किए। खबर पाकर थाना प्रभारी हरशरण शर्मा मयफोर्स मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश कराई। इस दौरान तीनों बदमाश टांगों में गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान दरोगा करण नागर भी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर तनसीर अंसारी पुत्र सईद निवासी गली नंबर-31 अहमदनगर कांच का पुल लिसाड़ी गेट मेरठ, जाहिद उर्फ लवली पुत्र गफ्फार निवासी ढवाईनगर थाना नौचंदी मेरठ, नौशाद उर्फ भूरा पुत्र यामीन निवासी लखीपुरा कांच का पुल मेरठ को दबोच लिया।

घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पकड़ा गया तनसीर अंसारी लिसाडी गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई ई-रिक्शा, बाइक के साथ तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी हरशरण शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच के सहयोग से तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया है। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई अशोक कुमार, करण नागर और कांस्टेबल अजय कुमार, देश प्रताप आदि शामिल रहे।

हिस्ट्रीशीटर तनसीर पर 25 मुकदमे दर्ज
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर तनसीर अंसारी बेहद शातिर है। तनसीर गिरोह बनाकर जगह-जगह लूटपाट को अंजाम देता है। उसके खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में 22 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें लूटपाट, जानलेवा हमला करना, धमकी देने आदि के साथ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर में अभियोग दर्ज हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस शातिर बदमाश के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। यह गिरोह देर रात हाईवे पर आने-जाने वाले राहगीरों और सुनसान गलियों में घुसकर लोगों से लूटपाट करता है। घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह के साथ भूमिगत रहता है, जबकि उसके साथ जाहिद के खिलाफ नौचंदी थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।


तीनों के खिलाफ अभियोग दर्ज
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मुठभेड़, अवैध रूप से हथियार रखना, लूट करना आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों बदमाशों के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed