फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rahgeeron se lootpat

बदमाशों ने राहगीरों से की लूटपाट

Tue, 01 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के तितावी में सैदपुर रजवाहे के पास अमीरनगर लडवा रोड के पास भोल्ला वाली चकरोड पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने राहगीरों को बंधक बनाकर लूटपाट की। जफरपुर निवासी महिपाल पुत्र कालू गाजियाबाद में मजदूरी करता है। दीपावली के त्योहार के चलते शनिवार रात वह घर आ रहा था। रात करीब आठ बजे बघरा पहुंचने पर महिपाल ने गांव से बेटे प्रदीप और भतीजे अरविंद को बुलवाया।
विज्ञापन


बघरा से तीनों दो साइकिलों पर सवार होकर गांव के लिए चल दिए।  सैदपुरा खुर्द के रजवाहे के पास भोल्ला वाली चकरोड पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर तीनों को रोक लिया और पास के ईख के खेत में ले गए। बदमाशों ने महिपाल से नौ हजार की नगदी, मोबाइल फोन और अरविंद का भी मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन



लूट के बाद तीनों को रस्सी से बांधकर खेत में ही डाल दिया। बदमाश फिर से सड़क पर आ गए। इसी दौरान बघरा की ओर से गुरमीत अपने दो साथियों सावन एवं एक अन्य के साथ बाइक से वहां से गुजरा। बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक दौड़ा दी। गांव पहुंचकर सारी बातें बताईं। तितावी पुलिस ने खेत से महिपाल, अरविंद और प्रदीप को मुक्त कराया। उधर, धनसैनी निवासी भट्ठा कारोबारी बाबूराम पुत्र उमरसिंह रात को स्कूटी से अपने गांव धनसैनी जा रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गढ़ी देशराज की चकरोड पास बदमाशों ने उसको लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed