फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report on laws

महिला को जहर देने के मामले में ससुरालियों पर रिपोर्ट

Mon, 02 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 02 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Report on laws
क्राइम - फोटो : demo
रहमतनगर में ससुरालियों द्वारा विवाहिता को जहर देकर जान से मारने का प्रयास में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के आदर्श कालोनी ब्रज विहार निवासी जफर खां पुत्र सगीर ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर 2013 को उसने अपनी दो सगी बहनों रुबीना का निकाह शाहवेज से और दूसरी बहन फरहा का निकाह परवेज के साथ किया था। दोनों सगे भाई है।

दोनों के निकाह में दस-दस लाख खर्च किए थे। निकाह के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। 2014 में रुबीना ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज का मुकदमा गाजियाबाद में दर्ज कराया था, लेकिन बाद में रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। अब ससुरालियों ने दूसरी बहन फरहा को परेशान करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


27 नवंबर को बहनों के पड़ोस से किसी ने फोन कर बताया कि फरहा को जहर दे दिया गया है। परिजन ससुराल में आए तो देखा कि फरहा मकान के भीतर बेहोश पड़ी थी। पुलिस की सहायता से उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने फरहा के बयान लिए। अपने बयानों में उसने ससुरालियों पर जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया। इस समय भी उसका गाजियाबाद के शाकुंतलम अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शहर कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर परवेज, शादाब, साइना, शाहवेज, शहजाद, निवासीगण रहमतनगर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed