फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rap from a young woman of Moradabad

निकाह का झांसा देकर लूटता रहा अस्मत, अश्लील वीडियो क्लिप बनाई 

Fri, 28 Jul 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rap from a young woman of Moradabad
rape - फोटो : google
चरथावल क्षेत्र का सऊदी अरब में नौकरी करने वाले क्षेत्र के युवक के पास मुरादाबाद की युवती की मिस़्ड कॉल से नजदीकियां बढ़ीं। करीब छह महीने पूर्व विदेश से लौटने के बाद युवक ने मुरादाबाद युवती के पास जाकर मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया। शादी का झांसा देकर युवती के साथ अनैतिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन


बाद में सिम बदलकर बात करनी बंद कर दी। चार दिन से पीड़िता दधेडू चौकी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस टरकाती रही। एसएसपी ऑफिस में मामला पहुंचने पर पुलिस हरकत में आई। बृहस्पतिवार को चरथावल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक सऊदी अरब में नौकरी करता था। करीब एक साल पूर्व एक युवती के नंबर पर उसकी मिस्ड कॉल लगी, तो दोनों के बीच बात करने का सिलसिला चल पड़ा। युवक ने विदेश से लौटने के बाद मुरादाबाद में भी युवती के पास जाकर मिलना शुरू कर दिया। युवक ने निकाह का झांसा देकर मुरादाबाद होटल के कमरे में उसकी वीडिय़ो बना ली। उसके बाद युवती ने मुजफ्फरनगर आकर युवक से मिलना शुरू कर दिया। वह निकाह का झांसा देकर उसकी इज्जत लूटता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच निकाह का दबाव बढ़ने पर युवक ने सिम बदलकर फोन पर बात करनी बंद कर दी। पीड़िता यहां पहुंची। 21 जुलाई को पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। इसके बाद चार दिन पूर्व युवती गांव आ धमकी। आरोप है कि दधेडू चौकी पर दरोगा ने मुकदमा मुरादाबाद में दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया।

युवती पूरी रात चौकी क्षेत्र में भटकती रही। हालांकि वह एक रात आरोपी के गांव में रुकी। वहां युवक ने युवती के साथ निकाह करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। आरोपी पक्ष ने युवती को रुपये देने का लालच दिया। इस पर पीड़िता नहीं मानी। उसके बाद आरोपी का एक रिश्तेदार उनकी कोर्ट मैरिज कराने के लिए युवती और युवक को लेकर मुजफ्फरनगर लेकर गया। हालांकि आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। 

दधेडू पुलिस के रवैये से क्षुब्ध होकर युवती ने कप्तान के कार्यालय पहुंचकर शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। आला अफसरों की नाराजगी के बाद चरथावल पुलिस ने बृहस्पतिवार को पहली तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। तहरीर में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर रेप करने और वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है, जबकि दो दिन पूर्व नई तहरीर में महिला ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि गैंगरेप की तहरीर की जांच की जा रही है। पीड़िता के 164 के बयान के बाद जो भी नाम प्रकाश में आएंगे, उसी आधार पर जांच पड़ताल के बाद  कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के विदेश में भागने की बात पर एसएचओ ने अनभिज्ञता जताई है। उधर, पुलिस पीड़िता को लेकर मेडिकल कराने के लिए जिला मुख्यालय चली गई है।

सवालों के घेरे में पुलिस की भूमिका      
चरथावल। रेप के मामले में आरोपी यदि सऊदी अरब चला गया है, तो इसके लिए दधेडू पुलिस चौकी की भूमिका सवालों के घेरे में है। तीन दिन पूर्व महिला द्वारा सबसे पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत दधेडू चौकी पर की थी। बताया जाता है कि उसके बाद आरोपी गांव से फरार हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को चौकी पर बुलाया गया और सुलहनामे के नाम पर वापस भेज दिया।


आला अफसरों के मामला संज्ञान में  आने पर पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी। यहां तक प्राइवेट कार से पुलिस एयरपोर्ट पर भी आरोपी की तलाश में जाने की बात सामने आई है। हालांकि थाना प्रभारी कहते हैं कि आरोपी गांव से 21 जुलाई से ही गायब है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed