{"_id":"578a838f4f1c1b5e1b13e21f","slug":"ram-raj-police-caught-browning-factory-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज पुलिस ने खेत में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामराज पुलिस ने खेत में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रामराज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जंगल मेें तमंचा बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से पुलिस को दो तमंचे, कारतूस और तमंचे बनाने के औजार मिले हैं। उनके पास से चोरी की दो बाइक भी मिली है।
एसपी देहात राकेश जौली ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी। जौली ने बताया कि रामराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात जमालपुर के जंगल में ट्यूबवेल के पास एक खेत में छापा मारा। पुलिस को वहां तीन बदमाश तमंचे बनाते मिले। दो को पुलिस ने पकड़ लिया और एक आरोपी मौका पाते ही वहां से भाग गया।
एसपी देहात राकेश जौली ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अनस उर्फ नेडू पुत्र मुर्तजा निवासी लाडो वाला कुंआ मीरापुर और आरिफ उर्फ ताहिर पुत्र गुलजार बड़ा बाजार कस्बा मवाना है। मौके से भागने वाला तीसरा आरोपी सलमान पुत्र वकार सैफी निवासी थावल मस्जिद वाली गली कस्बा मीरापुर है। जौली ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइकें भी मिली हैं, जो कि मुजफ्फरनगर और बिजनौर से चोरी होना बताई गई हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, अधबने तमंचे, बॉडी, नाल और तमंचे बनाने के अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओ शोएब मिया, दरोगा होती सिंह राणा, रविंद्र कुमार, संतवीर सिंह, विवेक कुमार और अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।