पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, पल्सर कार्ड कब्जे में लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ तिराहा स्थित गोकुलचंद और शीलचंद के अलावा जीटी रोड स्थित मित्तल पेट्रोल पंप पर टीम ने छापा मारा। टीम ने मशीनों से तेल निकलवा कर माप तौल की और स्टॉक रजिस्टरों को चेक किया। टीम ने पेट्रोल पंपों की मशीनों के पल्सर कार्ड को निकालकर अपने कब्जे में लिए। इस दौरान दोनों पेट्रोल पंपों पर घटतौली की कोई गड़बड़ी नहीं निकली। अचानक छापेमारी से अन्य पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मचा रहा। उधर, एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मशीनों के पल्सर कार्ड को जांच पड़ताल कराने के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर पल्सर कार्ड में चिप लगाने के सोल्डिंग निशान या उसके साथ छेड़छाड़ करने की जांच में पुष्टि हुई तो मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में पूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा, इंडियन ऑयल से टीएन प्रसाद, माप तोल अधिकारी राजेश कुमार व अवध यादव, एरिया मैनेजर एचपी पारितोष दालाकटटी आदि टीम में शामिल रहे।