गर्भवती से गैंगरेप का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित महिला अपने घायल पति और अन्य परिजनों के साथ शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। शुक्रवार शाम वह गांव से बाहर गई थी। गांव के ही तीन लोगों ने उसे सरकारी ट्यूबवेल पर पकड़ लिया और गैंगरेप का प्रयास किया।
शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बारे में पति को बताने पर वह आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो आरोपी आगबबूला हो गए। रात के समय सभी आरोपी इकट्ठा होकर पीड़िता के मकान में घुस गए। पति और परिवार के अन्य लोगों के साथ जमकर मारपीट की।
पति की जांघ में भाला घुसा दिया। गर्भवती होने पर भी उसे पीटा गया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पीड़िता सभी घायलों के साथ खतौली कोतवाली गई तो वहां पुलिस ने उनकी बात सुनने से इंकार कर दिया। अधिकारियों ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।