{"_id":"5ae3717b4f1c1b6d098b6c4a","slug":"police-seized-bodies-from-the-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कब्र से शव निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कब्र से शव निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मीरापुर। कस्बे के जान मोहम्मद उर्फ नैना हत्याकांड में पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्यारोपी भांजे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।
कस्बे में पांच दिन पहले पुरानी सब्जी मंडी के निकट रहने वाले जान मोहम्मद उर्फ नैना पुत्र शरीफ की उसके भांजे फरमान ने लकड़ी की फंटी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस माले को इत्तेफाकिया दर्ज कर रफा दफा करने की कोशिश की थी, लेकिन हत्या की वीडियो वायरल होने पर मामला गर्मा गया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद हत्यारोपी फरमान को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। बाद में हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फंटी भी बरामद कर ली। हत्या के कारणों की जांच करने के लिए पुलिस ने जान मौहम्मद के शव को शुक्रवार दोपहर न्यायिक मजिस्ट्रेट भगत सिंह की उपस्थिति में कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। वहीं, हत्या के पीछे मारने वाले की रंजिश थी। पुलिस गंभीरता से मामले को लेती तो पांच दिन पूर्व ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सकता था। वायरल वीडियो से हुई फजीहत के बाद पुलिस को मजबूरन सक्रिय होना पड़ा। इस मौके पर कब्रिस्तान में भारी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी।