{"_id":"586d4ead4f1c1bdd691594a3","slug":"pldi-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलड़ी में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलड़ी में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
युवक के आत्महत्या करने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गांव पलड़ी में 22 वर्षीय सचिन पुत्र भिखारी दोपहर के समय अपनी पत्नी के साथ घर पर था। भाई अपने मजदूरी के काम पर और मां जंगल में चारा लेने गयी हुई थी। बताया जाता है कि सचिन की पत्नी के साथ कहा सुनी हुई। कुछ समय बाद उसकी पत्नी गांव के चिकित्सक के यहां दवाई लेने चली गई।
इसी बीच सचिन ने पहले घर में ही शराब पी और बाद में अपने सीने में सटाकर 315 बोर के तमंचे से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार सचिन पिछले कई माह से मानसिक तनाव में था।
कई माह से वह घर पर नहीं था उसकी पत्नी भी लगभग तीन माह पूर्व आपसी विवाद के चलते चली गयी थी। तीन दिन पहले परिवार में हुई मौत के दौरान वह पत्नी लेने उसके घर गया और उसे लेकर गांव में आया था। परिजनों के अनुसार पति पत्नी के बीच तनाव के चलते वह परेशान था। मृतक दो छोटे छोटे बच्चे है। मृतक के भाई आदेश ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
सचिन की लाश देख वृद्धा ने दम तोड़ा
शाहपुर। गांव पलड़ी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सचिन को देखने आयी 75 वर्षीय महिला बारो पत्नी सुशील की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई। सचिन को देख अपने घर पहुंचते ही वृद्धा को सदमे के चलते अटैक से मौत हो गई।