फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Petrol pump seal, owner and salesman arrested

पेट्रोल पंप सील, मालिक और सेल्समैन गिरफ्तार 

Wed, 10 May 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump seal, owner and salesman arrested
पेट्रोल पंप पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मास्टरमाइंड आरोपी जौहर अब्बास से जानसठ के एक पेट्रोल पंप मालिक ने भी पल्सर कार्ड में चिप लगवाई थी। रिमांड पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर टीम ने पेट्रोल पंप पर छापा मारा। टीम को जांच-पड़ताल करने पर पल्सर कार्ड पर चिप लगाने के सोल्डिंग के निशान मिले। चिप को पहले ही निकाल दिया गया था। टीम ने तेल के नमूने भी लिए हैं। टीम ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। पंप के मालिक और एक सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसओ मदन यादव, एसडीएम उमेश चंद्र मिश्र, सीओ एसकेएस प्रताप, एरिया मैनेजर एचपी पारितोष दालाकुट्टी, तहसीलदार मनोज कुमार समेत टीम के कई सदस्यों ने पेट्रोल पंपों के पल्सर कार्ड में चिप लगवाने वाले मास्टरमाइंड शहर कोतवाली के मोहल्ला किदवईनगर निवासी आरोपी जौहर अब्बास को रिमांड पर लेकर मंगलवार को जानसठ के गायत्री परिवार सर्विस पेट्रोल पंप पर पहुंची।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी से इस पेट्रोल पंप के मालिक गांव भलेड़ी निवासी दीपक ने चिप लगवाई थी। टीम ने आरोपी की निशानदेही पर पेट्रोल की मशीन को खुलवाया। टीम ने जांच पड़ताल की तो पल्सर कार्ड पर सोल्डिंग के निशान मिले। आरोपी ने इस चिप को पल्सर कार्ड पर टांका लगाकर फिट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने पल्सर कार्ड को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा एक मशीन बंद मिली। पंप के मालिक ने बताया कि यह मशीन पांच मई को खराब हो गई थी। जांच करने पर टीम को पता चला कि आठ मई को भी इसी मशीन से तेल दिया गया है। टीम ने तेल के नमूने लेकर स्टॉक रजिस्टर अपने कब्जे मेें ले लिए। टीम ने पेट्रोल पंप पर सील लगा दी है। पुलिस आरोपी पेट्रोल पंप मालिक दीपक कुमार और सेल्समैन प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।       

सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पल्सर कार्ड में चिप लगाई थी। जांच में प्रथमदृष्टया पाया गया है कि आरोपी जौहर अब्बास के पकड़े जाने पर पेट्रोल पंप मालिक ने चिप को चुपके से निकलवा दिया। पल्सर कार्ड को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा और आरोपी पेट्रोल मालिक एवं सेल्समैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।            


पेट्रोल पंप घटतौली का मामला      
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल  पंप घटतौली के मामले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी सर्वेश का भी कोर्ट ने तीन दिनों का कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया है। सीजेएम गोपाल तिवारी ने पुलिस की अर्जी पर विचार कर सर्वेश को पुलिस कस्टडी में दिए जाने  के अर्जी स्वीकार कर तीन दिन का कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया है।

सुजडू के पेट्रोल पंप पर मिली गड़बड़ी       
मुजफ्फरनगर। अधिकारियों की टीम ने शहर और खतौली में दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। एक पंप में घटतौली मिली है। एक यूनिट के पल्सर कार्ड में गड़बड़ी मिली है। कार्ड को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। डीएसओ मदन यादव ने बताया कि टीम ने सबसे पहले मेरठ रोड पर स्थित सुजडू के कुमार फिलिंग सेंटर पर छापा मारा।


यहां 20 एमएल की घटतौली पकड़ी गई। बाट-माप विभाग ने जुर्माना वसूला। स्टॉक सही पाया गया। एक यूनिट के पल्सर कार्ड में गड़बड़ मिली। पल्सर कार्ड को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद खतौली के गुरु गोविंद सिंह पंप पर छापा मारा गया। यहां कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed