फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One lakh prize money smuggler in the encounter

मुठभेड़ में दबोचा एक लाख का इनामी हथियार तस्कर

Wed, 28 Nov 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 28 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
One lakh prize money smuggler in the encounter
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात वहलना-पीनना बाईपास पर हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी हथियार तस्कर शमीम को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में इनामी बदमाश के साथ ही एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरार हुए बदमाश की तलाश में देर रात तक कई थानों की फोर्स जंगलों में कांबिंग अभियान चलाए हुए थी। मौके से एक पिस्टल, एक तमंचा व संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाश पर दिल्ली पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित बताया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने मंगलवार रात हथियार तस्कर के शहर में आने की सूचना पर टीम के साथ वहलना चौक पर चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मेरठ की तरफ से आते दिखे, जिन्होंने वहलना चौक पर पुलिस टीम को देख उन पर फायरिंग कर वहलना-पीनना बाईपास पर फरार होने का प्रयास किया। बदमाशों की गोलीबारी से बची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनका पीछा किया तो वे कुछ दूर चलकर सड़क पर बाइक छोड़कर खेतों में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस टीम में शामिल शहर कोतवाली का अमित तेवतिया सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान  नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी शमीम पुत्र असगर के रूप में हुई है, जिस पर दिल्ली पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमीम हथियारों का बड़ा सप्लायर है, जिसके खिलाफ दिल्ली के साथ ही हरियाणा व अन्य राज्यों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके फरार साथी की पहचान किदवईनगर निवासी परवेश के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में जंगलों में कांबिंग की जा रही है। घटनास्थल से एक पिस्टल, एक तमंचा व एक संदिग्ध बाइक बरामद की गई है।


मुठभेड़ में लखटकिया दबोचकर दिया डीजीपी को तोहफा
मुजफ्फरनगर। डीजीपी ओमप्रकाश सिंह मंगलवार शाम ही जिला मुख्यालय आए हैं, जो यहीं पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। डीजीपी की शहर में उपस्थिति में ही शहर कोतवाली पुलिस ने दमदार गुडवर्क करते हुए एक लाख के इनामी को मुठभेड़ में दबोचकर डीजीपी को एक तरह से तोहफा दिया है, जिसकी महकमे में जबरदस्त चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed