{"_id":"58810a374f1c1b632aefe934","slug":"old-woman-s-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईख के खेत में मिला वृद्धा का शव, लूटपाट के बाद हत्या करने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईख के खेत में मिला वृद्धा का शव, लूटपाट के बाद हत्या करने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना के गांव खाईखेड़ा के जंगल में ईख के खेत में वृद्धा का शव पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर लूटपाट के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
थाना ककरौली केे गांव खाईखेड़ा में बुधवार दोपहर तीन बजे 70 वर्षीय नत्थो पत्नी मंगलू सैनी अपने खेतों में काम करने गई थी। देर शाम नत्थो घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने जगंल में जाकर उसको काफी देर तक तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने गांव पहुंचकर नत्थो के लापता होने का माइक से एलान कराया। ग्रामीणों ने परिजनों को साथ लेकर रात में महिला को तलाश किया।
रात में वृद्धा का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिजनों का कहना है कि नत्थो सोने और चांदी के जेवर पहने हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र राजवीर सैनी ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर देकर लूटपाट करने के बाद मां की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस हत्या के पीछे लूटपाट का कारण मानकर भी जांच कर रही है। ग्रामीण सतीश, हरेन्द्र, राजेश दीवान, राजबीर, नरेश, अमित, सुशील, वीरेंद्र हनुमान, इलम सिंह, नरेश आदि ने भोपा सीओ अकील अहमद से मुलाकात कर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।