फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nazarana arrested

पांच हजार की इनामी नजराना गिरफ्तार, शेखपुरा के बबलू की हत्या करवाई थी      

Mon, 27 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nazarana arrested
demo pic - फोटो : अमर उजाला
खतौली के गांव शेखपुरा के बबलू हत्याकांड में नामजद पांच हजार रुपये की इनामी हत्यारोपी नजराना को क्राइम बांच की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ही अवैध संबंधों के चलते अपने पति की दो अन्य युवकों से हत्या कराई थी और शव को स्कूटर में बांधकर संभलहेड़ा की गंगनहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


कोतवाली में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 27 मई 2016 को गांव शेखपुरा निवासी 32 वर्षीय बबलू उर्फ मुजाहिद पुत्र वाहिद खां की हत्या करने के लिए गांव मोहद्दीनपुर निवासी हाजी शराफत पुत्र जाफर, उसकी पत्नी नजराना, अरशद पुत्र अनीश और शादाब पुत्र इदरीश (हाल निवासीगण शेखपुरा) घर से बुलाकर ले गए थे। बबलू अपने स्कूटर से गया था। इसके बाद बबलू का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


पुलिस ने 29 दिन बाद गंगनहर से बबलू का स्कूटर से बंधा शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हाजी शराफत और शादाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपी जमानत पर जेल से छूटकर आ गए हैं। पुलिस ने फरार आरोपी नजराना और अरशद पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच की टीम और खतौली पुलिस ने सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर एक होटल के पास से नजराना को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बबलू के नजराना के साथ अवैध संबंध थे। नजराना ने ही बबलू की हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपी नजराना को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed