फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Triple Murder

वसीम के दो शरणदाता गए जेल 

Fri, 12 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Triple Murder
crime demo - फोटो : MID DAY
शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार ट्रिपल मर्डर मामले में हत्यारोपियों को घर में शरण देने के आरोप में दो आरोपियों को जेल भेज दिया। उधर, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है। बिजनौर में डेरा जमाए बैठी क्राइम बांच की  टीम के हाथ भी अभी तक खाली हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस के दबाव के चलते शातिर  दूसरे प्रदेश से किसी और मामले में जेल जाने के प्रयास में है। 
विज्ञापन


शहर के ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों वसीम और शाहनवाज को मकान में शरण देने के आरोप में नाजिम और राशिद निवासी किदवईनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। उधर, वारदात को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस के दबाव के चलते शातिर ने अपनी राह जुदा कर यूपी से जुदा कर ली है। वह दिल्ली, हरियाणा या फिर उत्तराखंड से किसी मामले में जेल जाने की तैयारी में जुटा हुआ है। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें और दर्जनों लोगों को उठाकर पूछताछ करने के बाद भी पुलिस इस मामले में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed