फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Smash revealed

लूट के विरोध में मारी थी सिगरेट कारोबारी को गोली

Sun, 11 Sep 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Smash revealed
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन पुलिस ने पिछले दिनों भोपा पुल पर हुई सिगरेट व्यापारी की हत्या और लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने खुलासा किया कि लूट का विरोध करने पर उन्होंने व्यापारी की हत्या की थी। उसके फरार दो साथियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भोपा पुल पर गत 17 अगस्त को बीड़ी व्यापारी प्रदीप गर्ग को बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों का बैग छीनने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस उसी दिन से आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार दोपहर जानसठ पुल के पास से पुलिस ने नई मंडी कोतवाली के अमित विहार निवासी आदित्य उर्फ जोनी पुत्र सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से 315 बोर का तमंचा कारतूस मिला है।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना में उसके साथ को कूकड़ा निवासी शिवम और मोनू भी थे। 16 अगस्त को तीनों कचहरी में मिले थे और लूट की योजना बनाई थी। 17 अगस्त की शाम दाल मंडी से ही तीनों प्रदीप गर्ग के पीछे लग गए थे। भोपा पुल पर पहुंचने के बाद उन्होंने प्रदीप से कैश लूटने की कोशिश की, लेकिन वह बैग देने को तैयार नहीं था। इस पर उन्होंने प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी पहले भी सिखेड़ा और मंसूरपुर से लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आदित्य को जेल भेज दिया है और बाकी दोनों आरोपी शिवम और मोनू की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed