{"_id":"619a8ea07057cc4a7105707c","slug":"muzaffarnagar-encounter-between-police-and-miscreants-arrested-miscreants-killed-restaurant-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार बदमाशों ने की थी रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार बदमाशों ने की थी रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या
Sun, 21 Nov 2021 11:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:53 PM IST
सार
मंसूरपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हीं बदमाशों ने रेस्टोरेंट कर्मचारी नरेश मलिक की हत्या की थी।
विज्ञापन
बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मुजफ्फरनजर में मंसूरपुर क्षेत्र में नावला कोठी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि बाइक टकराने के विवाद में उन्होंने ही रेस्टोरेंट कर्मचारी नरेश मलिक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मंसूरपुर में नेशनल हाईवे-58 पर 17 नवंबर को अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर नवैद्यम रेस्टोरेंट के कर्मचारी नरेश मलिक पुत्र कमलाकांत की हत्या कर दी गई थी। साथ ही सुदर्शन पुत्र डुल गोविंद गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
रविवार को मंसूरपुर पुलिस नावला कोठी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पकड़े गए आरोपी वंश आनंद पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सैनी नगर माल गोदाम रोड खतौली व रवीश नवाज कुरैशी उर्फ नंदू पुत्र मोहम्मद दिलशाद निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ हैं। मुठभेड़ में दोनों घायल हुए हैं।
विज्ञापन