फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder of a Dairy Operator

दिनदहाड़े डेयरी संचालक को गोलियों से भूना, पचेंडा रोड पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 

Tue, 17 Oct 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Oct 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Murder of a Dairy Operator
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दिनदहाड़े नईमंडी कोतवाली के पचेंडा रोड स्थित अंकित विहार में बाइक सवार बदमाशों ने डेयरी संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। एसएसपी समेत अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। अभी कत्ल की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। डेयरी संचालक आपराधिक किस्म का था, जिस पर अनेक जिलों में संगीत मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या रंजिशन की गई है। मृतक के बेटे ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


अंकित विहार निवासी सुशील कुमार (40) पुत्र रुढामल  गांधी कॉलोनी पचेंडा रोड पर पारस नाम से दूध की डेयरी करता था। अंकित विहार में किराए के मकान में रहता था। रोजाना की भांति सोमवार सुबह करीब छह बजे वह मकान से डेयरी पर पहुंचा। इस बीच दो बाइकों पर सवार तीन बदमाश आए और डेयरी संचालक पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना पाकर मृतक का बेटा कबीर मौके पर पहुंचा और लहूलुहान पड़े पिता को उठाकर जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एसएसपी अनंत देव, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ मंडी राजीव कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने नईमंडी पुलिस को वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। मृतक के बेटे कबीर ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का कोई कारण नहीं बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बदमाशों ने चार गोलियां मारी 
डेयरी संचालक सुशील को बदमाशों ने चार गोलियां मारी। बेहद नजदीक से उसकी गर्दन, सीने, बगल और पेट में गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
हत्याभियुक्तों ने साजिश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया, जिस प्रकार से हत्या की गई, उससे पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने जरूर सुशील की रेकी की होगी। उन्होंने पहले जानकारी ली होगी कि वह किस टाइम डेयरी पर आता है और कब जाता है। उन्हें पता था कि सुशील रोजाना सुबह छह बजे डेयरी खोलता है, इसलिए सोमवार सुबह बदमाश पहले ही डेयरी के पास पहुंच गए थे। 

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है पुलिस 
जिस क्षेत्र में कत्ल की वारदात हुई, वह पॉश इलाका है। पचेंडा रोड पर नर्सिंगहोम और बैंक भी हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा लोगों ने भी अपने घरों के बाहर कैमरे लगा रखे हैं। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे आते-जाते हुए जरूर कहीं न कहीं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए होंगे। इसी अनुमान के आधार पर पुलिस इलाके के कैमरों को भी खंगाल रही है। 

कई माह पहले जेल से छूटा था 
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने प्राथमिक जांच-पड़ताल की तो पता चला कि सुशील आपराधिक किस्म का था, जो खानाबदोश जीवन जीता था। इंस्पेक्टर नईमंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि सुशील का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, जानलेवा हमले आदि संगीन मामलों के अपराध दर्ज हैं। हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार आदि जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। लूट के मामले में वह हरिद्वार जेल में बंद था, जहां से कुछ माह पहले वह छूटकर आया था।

उसने वर्ष 2006 में हापुड़ में रहते हुए अपनी पत्नी राजेश की हत्या की थी, जिसमें वह जेल गया था। वह समय-समय पर अपना ठिकाना भी बदलता रहता था। कुछ समय पहले वह शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला पर भी रहता था। वह करीब छह माह पहले ही अंकित विहार में किराए के मकान में रहने आया था। पहले उसने प्रॉपर्टी डीलर का कार्य किया, मगर वह नहीं चला।

दो माह पहले ही उसने पचेंडा रोड पर दूध की डेयरी खोल ली थी। सुशील का नाम एक नामी बदमाश के गैंग से भी जुड़ा रहा है। यह बदमाश इनदिनों बाहरी जनपद की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही उसकी हत्या की गई है। हत्या करने वाले उसके पूर्व के साथी भी हो सकते हैं। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। 


गांधीनगर चौकी  के पास शव मिला 
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर गांधी नगर के लोगों ने पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर नाथ फार्म हाउस के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि का निशान नहीं था। उसकी उम्र 50 साल से अधिक थी। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed