फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   murder

रेलवे के टीटीई की गला घोंटकर हत्या

Fri, 20 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 20 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
murder
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला में रेलवे के टीटीई की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मकान तीन दिन से बंद पड़ा था, दुर्गंध उठने पर पड़ोस के लोगों को शक हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस को शव प्लास्टिक के निवाड़ से लिपटा मिला। टीटीई घर में अकेला रहता था। शराब का आदी होने के चलते पत्नी और बेटे भी उससे अलग रहते थे। परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला निवासी रामकिशन (55) पुत्र गोविंद राम पिछले कई वर्षों से गली नंबर दो में  अकेले ही रहते थे। रामकिशन पानीपत रेलवे में टीटीई था। पिछले दो साल से वह नौकरी से निलंबित चल रहा था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार मंगलवार शाम से रामकिशन किसी को नहीं दिखे। गुरुवार सुबह मकान से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। शहर कोतवाली चमन सिंह चावड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मकान खुलवाकर देखा तो सभी लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन


मकान के भीतर एक कमरे में रामकिशन का शव पड़ा हुआ था और शव के चारों और प्लास्टिक की निवाड़ लिपटी हुई थी। कमरे से निकल रही बदबू से वहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। हाथ-पैरों की उंगलियों को चूहे आदि ने काट रखा था। माथे पर भी धारदार हथियार की चोट के निशान नजर आ रहे थे। हत्या का पता चलते ही मोहल्ले मेें दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के पांच बेटे और पत्नी भी हैं। शराब की आदत के चलते परिवार के सभी लोग रामकिशन से अलग बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed