{"_id":"57ffe4b04f1c1b762b28f0c7","slug":"municipal-contractor-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ठेकेदार के घर लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका ठेकेदार के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता ठेकेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की निचली मंजिल में सोए परिजनों को भनक तक नहीं लगी और चोर मकान की ऊपरी मंजिल में जंगले से घुसे और नगदी सहित लाखों के माल को उड़ा ले गए। शहर कोतवाली के खालापार में करीमनगर स्थित मकान में नगर पालिका में ठेकेदारी करने वाले नदीम का परिवार रहता है। उसका दो मंजिला मकान है। बुधवार रात नदीम खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गए।
पीड़ित के अनुसार रात में किसी समय मकान की ऊपरी मंजिल की खिड़की से चोर मकान में घुसे और वहां से नगदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए। सुबह परिवार की एक महिला ऊपरी मंजिल पर गई तो चोरी का पता चला। ऊपर के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार सोने के दो सैट, एक सैट झुमकी, दो सोने के कंगन, एक किलो चांदी और 50 हजार की नगदी सहित लाखों का माल चुरा कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। नदीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।