फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ATM fraudster arrested; cards from 76 different banks and a stolen bike recovered...

Delhi NCR News: एटीएम ठग गिरफ्तार, 76 अलग-अलग बैंकों के कार्ड और चोरी की बाइक बरामद...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
-शाहदरा जिले के जगतपुरी स्थित चंदर नगर में एटीएम बूथ के पास से दबोचा गया आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ शहजाद
विज्ञापन

-पहले से दर्ज हैं धोखाधड़ी व चोरी के 8 मामले, फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर घूमकर देता था वारदातों को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो


पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की जगतपुरी थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक या दो नहीं, बल्कि अलग-अलग बैंकों के कुल 76 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये, चोरी की एक बाइक भी जब्त की है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमता था।
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि इलाके में एटीएम ठगी की लगातार मिल रही शिकायतों बाद पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया। इसके अलावा गश्त भी बढ़ा दी गई थी। इसी कड़ी में जगतपुरी के चंदर नगर स्थित एक एटीएम बूथ के पास गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस टीम को देखकर उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान न्यू सीलमपुर निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ शहजाद के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी, जालसाजी और चोरी के 8 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से भारी मात्रा में बरामद 76 एटीएम कार्ड यह इशारा करते हैं कि वह बड़े पैमाने पर ठगी के इस अवैध धंधे में शामिल था। पुलिस अब इस बात का पता चलाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह कार्ड किन-किन लोगों से और कैसे हड़पता था। इसके अलावा उसने ठगी की अब तक कितनी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article