{"_id":"5a1865294f1c1ba12d8b4763","slug":"mujaffarnagar-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितावी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तितावी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को अवैध असलाह समेत दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने लालूखेड़ी में मोबाइल फोन के शोरूम में हुई चोरी करने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अजय सहदेव ने घटना के खुलासे की जानकारी दी।
बताया कि विगत 28 अगस्त की रात को बदमाशों तितावी क्षेत्र के लालखेड़ी बस स्टैंड पर मोबाइल फोन के शोरूम के ताले तोड़ कर 55 मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिया था। तितावी एसओ सूबे सिंह ने उप निरीक्षक सुभाष कुमार समेत पुलिस बल के साथ एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को लालूखेड़ी के पास घेराबंदी की। तीन बदमाश आते दिखाई दिए। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
तलाशी लेने पर दो तमंचे, चाकू और कुछ मोबाइल फोन बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम विनय उर्फ टीटू उर्फ नीटू पुत्र श्रीचंद, अरविंद उर्फ काला पुत्र बाबूराम, विजय पुत्र सोहनवीर निवासीगण बघरा बताए।
विज्ञापन
तीनों बदमाशों ने लालूखेड़ी के मोबाइल फोन शो रुम में चोरी करने का इकबाल किया। इनके निशानदेही पर चोरी किए गए 55 मोबाइल में से 16 मोबाइल फोन बरामद किए। एसपी देहात ने बताया कि बाकी मोबाइल इन्होंने लोगों को बेच दिए है, जिन्हें मोबाइल बेचे है, उसने मोबाइल बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।