{"_id":"57d5b51c4f1c1b040d3177e4","slug":"missing-operator-s-body-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता रोडवेज परिचालक का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता रोडवेज परिचालक का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : HT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार में दो दिनों से लापता रोडवेज परिचालक का शव सिसौना के निकट पेट्रोल पंप के सामने हाईवे के किनारे पेड़ के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव रेई निवासी अजय कुमार (40) पुत्र नरेश मुजफ्फरनगर डिपो में रोडवेज परिचालक के पद पर नौकरी करता था।
वह शनिवार को सुबह घर से ड्यूटी पर गया था, शाम को जब घर नहीं पहुंचा, तो परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश की। कहीं पता नहीं चल सका। रविवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि हाईवे के किनारे सिसौना स्थित पेट्रोल पम्प के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली, उसकी जेब से आई कार्ड मिला, तो पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया और शिनाख्त कराई। पुलिस ने उसके भाई अमित से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि थानाध्यक्ष वेदप्रकाश गिरि का कहना है कि उसने आत्महत्या की है उसकी जेब से सल्फास मिली है।