फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married death in Beldha

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत 

Mon, 25 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Married death in Beldha
विवाहिता की मौत के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव बेलड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया।  मृतका के भाई ने पति सहित सास, ससुर, जेठ के विरुद्ध दहेज हत्या का  मुकदमा कायम कराया। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को  भेज दिया।
विज्ञापन


भोपा थाना  क्षेत्र के गांव बेलड़ा में तीन बच्चों की मां  समीना की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो गई। इस की खबर जैसे ही महिला के मायके वालों को लगी तो वह बेलड़ा पहुंच  गए। इसके बाद भोपा पुलिस को जानकारी देते हुए मखियाली निवासी मौमीन ने  बताया कि उसकी बहन समीना की शादी कुछ साल पहले बेलड़ा निवासी मेहताब के  साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि शनिवार रात्रि में पति महताब, ससुर इलियास, सास मिददन, जेठ शहजाद ने उसकी हत्या कर दी। समीना के तीन बच्चे महक, आयन, फरान हैं। पुलिस ने  मृतका के भाई मौमीन की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पति मेहताब और सास मिददन को  गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed