{"_id":"57659e544f1c1b404c11b832","slug":"married-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
घर के अंदर पड़ी नजमा की लाश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के सुजडू में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके से आए परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुजडू की जहांगीर पट्टी निवासी एजाज पुत्र इस्लामुद्दीन मजदूरी करता है। इसकी शादी कांधला निवासी रशीद की पुत्री नजमा 24 से चाल वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। कई दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार देर रात और शनिवार सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ था। ससुरालियों के मुताबिक दिन में करीब 11 बजे नजमा अपने कमरे में गई और वहां रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तुरंत ही उसकी तबियत खराब हो गई, परिजन अस्पताल में लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
किसी ने उसके घर पर कांधला में सूचना कर दी। सूचना पर आए परिजनों ने मौके पर हंगामा काटा और ससुरालियों पर नजमा की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी काफी दिनों से मृतका को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने मायके पक्ष की ओर से तहरीर लेकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।