फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mansoorpur Onkariling

मंसूरपुर ऑनरकिलिंग ः  मुकदमा हत्या में तरमीम, एससीएसटी एक्ट भी लगाया       

Sun, 16 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mansoorpur Onkariling
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर के ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने प्रेमी अरुण की लाश मिलने के बाद अपहरण के मामले को हत्या में भी तरमीम कर लिया है। अभी तक प्रेमिका आंचल का शव नहीं मिला है। वहीं, अरुण के शव का रविवार शाम पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस की सुरक्षा में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मंसूरपुर में रेलवे लाइन पार बस्ती के रहने वाले कृष्ण ने अपने दोस्त काजू के साथ मिलकर 10 अप्रैल को बहन के प्रेमी अरुण की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खतौली की गंगनहर में फेंक दिया था। 12 अप्रैल को भाई ने बहन आंचल की भी गला दबाकर हत्या कर जौली की गंगनहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में लिए जाने पर  कृष्ण व दोस्त काजू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। अरुण का शव सलावा झाल में मिलने के बाद मेरठ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रविवार देर शाम को अरुण का शव घर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सुरक्षा में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इस मामलों को हत्या में तरमीम कर दिया है। साथ ही एससीएसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस ने जौली गंगनहर में आरोपियों के बताए गई जगह पर आंचल के शव को तलाश कराया। शव तलाश करने के लिए गोताखोरों का भी सहारा लिया गया। इसके बावजूद आंचल का शव नहीं मिल सका है। इंस्पेक्टर मंसूरपुर का कहना है कि आंचल के शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed