फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looted woman in Muzaffarnagar

दिनदहाड़े सुजड़ू चुंगी पर आतंकित कर महिला से लूटपाट

Sun, 16 Dec 2018 12:42 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 16 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Looted woman in Muzaffarnagar
loot
पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद है। शनिवार को शहर के सुजड़ू चुंगी पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से सोने के कुंडल व पर्स लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश महिला को गोली मारने की धमकी देकर शहर की तरफ फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू निवासी अंगूूरी पत्नी चंद्रभान शनिवार दोपहर सुजड़ू चुंगी के निकट स्थित पीएनबी में स्थित अपने बैंक खाते से रुपये निकालने जा रही थी। पीड़िता के अनुसार जैसे ही वह सुजड़ू चुंगी के पास स्थित शराब ठेके के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास पहुंची, अचानक वहां पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने महिला पर तमंचा तानते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए महिला से सोने के कुंडल के साथ ही पर्स भी लूट लिया।
विज्ञापन


लूटपाट के बाद बदमाश शहर की तरफ फरार हो गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइकर्स का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जाएगी। आपराधिक वारदातों पर रोकथाम के लिए बदमाशों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवरात लूटने के मामले में दर्ज
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी निवासी विनोद कुमार की पत्नी शुक्रवार देर रात सरकुलर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर पैदल ही घर लौट रही थी। रास्ते में पैदल पहुंचे एक युवक ने उनके गले से आठ तोले सोने का हार लूट लिया था। लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पैदल ही फरार हो गया था, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया था। पुलिस ने मामले में पीड़ित विनोद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed