{"_id":"5aa02d3a4f1c1bb06f8b5420","slug":"looted-ornaments-from-women-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म, आभूषण भी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दुष्कर्म, आभूषण भी लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में एक व्यक्ति ने खेत से लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और उसके आभूषण भी लूट लिए। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर घंटों बाद पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन जब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी एक दिव्यांग लड़की की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
थाना भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसका परिवार खेतीबाड़ी और मजदूरी कर अपने दो बच्चों के साथ गुजर-बसर करता है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने पति के साथ जंगल में गन्ना छीलने गई थी। दोपहर करीब दो बजे उसके पति ने पगडंडी के रास्ते घर चले जाने और अपने देवर की बृहस्पतिवार को होने वाली शादी की तैयारियों को लेकर जल्दी पहुंचने के लिए कहा। महिला पगडंडी से गुजर रही थी, तभी उसे रास्ते में गांव का ही उमेश पुत्र सीताराम मिल गया।
विज्ञापन
उमेश ने साली का रिश्ता बताते हुए महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ आगे जाकर नाले के बराबर में सरसों के खेत में खींचकर उसके साथ दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर दूसरे गांव का मांगेराम, सतेंद्र, शीशपाल ट्रैक्टर लेकर उधर से गुजरे। ट्रैक्टर पर सवार महिलाओं ने उसकी मदद कर आरोपी से उसकी जान बचाई। आरोपी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और उसके सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने पीड़िता के घर जाकर घटना की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर थाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपनी भतीजी की हत्या में जेल भी जा चुका है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। ओमपाल, गोपीचंद, संतराम, चंद्रप्रकाश, अमरपाल, संजय, संदीप, ईलमचंद, अमित, अमरीश, रघुवीर, सोमकुमार, विशाल, मोहन, महकार, ज्ञानचंद, सुखपाल, संतराम, सतपाल, सुक्कड़, प्रमोद, मुकेश, लालसिंह, राकेश, रमेश आदि ग्रामीणों ने पुलिस के देरी से पहुंचने पर रोष प्रकट किया। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। यह घटना महिला के आत्मसम्मान से जुड़ी हुई है। जल्द ही आरोपी को पकडक़र कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। एसपी देहात अजय सहदेव ने कहा कि घटना की जानकारी कर मुकदमा कायम किया जा रहा है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।