फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looted a truck of 1.2 million sugar

बदमाशों ने 12 लाख की चीनी से भरा ट्रक लूटा       

Tue, 17 Oct 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Oct 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Looted a truck of 1.2 million sugar
demo pic
खतौली नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये कीमत की 600 चीनी के कट्टों से भरा ट्रक लूट लिया। बदमाश दोनों को बंधक बनाकर सड़क किनारे फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए। किसी तरह दोनों किसी तरह बंधकमुक्त होकर पुलिस को लूट की जानकारी दी। घटनास्थल को लेकर खतौली और रतनपुरी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन


राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी चालक राजेश पुत्र रामलाल अपने क्लीनर महावीर पुत्र श्रीराम को साथ लेकर रविवार को देवबंद से दस टायरे ट्रक में चीनी के 600 कट्टे भरकर दिल्ली के लिए चला था। मुजफ्फरनगर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से ट्रक में देवबंद शुगर मिल से भरवाए गए थे। रविवार रात हाईवे पर थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली में बंद पड़े रेस्टोरेंट के पीछे से बदमाशों ने अपनी कार को ट्रक के आगे लाकर रोक दिया। ट्रक के रुकते ही कार से निकले चार बदमाशों ने चालक राजेश और क्लीनर महावीर को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और कट्टों से भरा ट्रक लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर हाईवे पर सड़क किनारे डाल गए। सोमवार सुबह चालक और क्लीनर ने किसी तरह बंधकमुक्त होकर लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पीपी सिंह, रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को लेकर खतौली और रतनपुरी पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। काफी जद्दोजहद के बाद खतौली पुलिस चालक और क्लीनर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों से घटना को लेकर पूछताछ करने में लगी है। बदमाशों द्वारा लूटे गए ट्रक में चीनी 12 लाख रुपये कीमत की बताई जा रही है। खतौली इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि हाईवे पर रतनपुरी क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने चीनी से भरा ट्रक लूट लिया। चालक और क्लीनर से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़कर लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed