फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   lenden mein hua yuvak ka apharan

लेनदेन को लेकर हुआ युवक का अपहरण, पुलिस ने कैराना से मुक्त कराया

Wed, 19 Oct 2016 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 19 Oct 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
lenden mein hua yuvak ka apharan
अपहरण के मामले में नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में  पुलिस जिस मामले के पीछे लेनदेन का विवाद बता रही थी, वह अपहरण का मामला निकला। पुलिस ने रात में उसे कैराना के जहानपुरा से मुक्त कराया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली के भोपा रोड के श्रीराम स्वीट्स के पास से इंडिका कार में सवार चार बदमाश आदर्श कालोनी निवासी कन्हैया पुत्र प्रेमचंद को सोमवार रात करीब हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गए थे। सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को बदमाशों की   तलाश में लगाया। शुुरुआत में पुलिस मामले को लेनदेन का बताकर झुठलाती रही। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पीछा करती हुई शामली के कैराना के शातिर मुकीम काला के गांव जहानपुरा पहुंची। कैराना पुलिस को साथ लेकर गांव   में दबिश दी और युवक को आरोपियों से मुक्त करा लिया। तीन बदमाश मौके से भागने में सफल रहे, एक को पकड़कर पुलिस अपने साथ ले आई। पुलिस के अनुसार 18 हजार के लेनदेन के चक्कर में  शाहनवाज, इसरार, अहसान और रिजवान ने कन्हैया का अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने  लिखापढ़ी में बदमाशों को पचेंडा रोड पर घेरना दर्शाया है। आरोपी शाहनजर पुत्र मांगा को गिरफ्तार कर कन्हैया को सकुशल बरामद करना दिखाया है। पुलिस ने अपहृत के मौसेरे भाई राजीव की ओर से आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, 312 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।


एसओ रोजंत त्यागी ने बताया कि जल्द ही बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों को पकड़ने में एसओ, दरोगा सुनील कुमार, मनोज कुमार और कांस्टेबल मोहित त्यागी और लालजी रहे।                   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed