फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Killing the contractor in the city

शहर में ठेकेदार को गोलियों से भूना, कार सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 17 Aug 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Killing the contractor in the city
ठेकेदार की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
 शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ स्थित अपने ऑफिस में बैठे ठेकेदार की कार सवार हमलावरों ने बुधवार शाम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। हत्या के पीछे लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। देर रात तक परिजनों की ओर से घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीनना निवासी गौरव मलिक (32) पुत्र ऋषिपाल मलिक ठेकेदार  था। फिलहाल जिला पंचायत के प्रकोष्ठ ठेके में वह साझीदार था। उसने शहर से सटे बुढ़ाना मोड़ पर अपना ऑफिस बना रखा था। बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे गौरव अपने दफ्तर में बैठा था। उसी समय एक वैगनआर कार वहां आकर रुकी। कार से उतरकर आए तीन हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की और कार में बैठकर शाहपुर रोड की ओर फरार हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर जाकर देखा तो गौरव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसके सीने में तीन गोलियां लगी थी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच गौरव के परिजन भी वहां आ गए। परिजन उसे उपचार के लिए भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कत्ल की वारदात की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा अस्पताल और फिर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बातचीत कर गौरव के बारे में जानकारी हासिल की। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार गौरव गाड़ियों के खरीद फरोख्त का व्यवसाय किया करता था। साथ में लोन नहीं चुकाने वाली गाड़ियों को जब्त करने का ठेका भी उसने किसी कंपनी से ले रखा था। जिला पंचायत के प्रकोष्ठ ठेकेदार के साथ मिलकर वह काम करता था। उसके पास पीनना प्वाइंट का जिम्मा था। गौरव ने बुढाना मोड़ के पास ही एक प्लाट लेकर मकान बनाया था।

मकान को लेकर भी कुछ विवाद बताया गया है। देर रात तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने पीनना गांव में भी दबिश देकर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल युवक पीनना गांव के ही हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है। शहर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  


घर का  चिराग था गौरव 
मुजफ्फरनगर। गौरव मलिक घर का इकलौता चिराग था। गौरव की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात तक उसके घर पर परिचितों, रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ था। देर रात तक ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पर डटे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed