फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapping of five-year-old girl

पांच साल की बच्ची का अपहरण 

Sun, 25 Jun 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 25 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of five-year-old girl
kidnapping
मुजफ्फरनगर के खतौली में रेलवे फाटक के पास से शुक्रवार की रात कार में बैठी पांच साल की बच्ची का बदमाश ने अपहरण कर लिया। पुलिस और लोगों ने घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बच्ची बरामद कर बदमाश को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश नशे का आदी है। संभवत: उसने इस बच्ची का बेचने के इरादे से अपहरण किया था।
विज्ञापन


गाजियाबाद जिले के लोनी स्थित खन्नानगर निवासी दिलशाद परिवार और लोनी के कीर्तिनगर निवासी मित्र संजय के साथ शुक्रवार को अपने छोटे भाई की ससुराल बघरा में गया था। शुक्रवार रात  करीब 11 बजे करीब दिलशाद अपने दोस्त संजय के बीमार फूफा को देखने के लिए खतौली के मोहल्ला विष्णुपुरी में पहुंचे। दिलशाद ने अपनी कार को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे फाटक के पास खड़ी कर दी। कार से उतरकर सभी लोग संजय के घर चले गए। दिलशाद की पांच साल की बेटी आलिया कार में ही बैठी रह गई। इसी दौरान एक बदमाश कार के पास पहुंचा। वह बदमाश कार से आलिया को उठाकर भाग निकला। दिलशाद और संजय वापस आलिया को लेने के लिए कार के पास पहुंचे। इन दोनों ने बच्ची की चीख सुन ली। बच्ची की आवाज सुनकर संजय बदमाश के पीछे दौड़ा। मोहल्ले के लोगों ने बच्ची के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व लोगों ने काफी प्रयास के बाद बदमाश को पकड़ लिया। बच्ची के सकुशल बरामद होने पर पुलिस और रोगों ने राहत की सांस ली। बच्ची के मिलने की खबर पाकर परिवार के लोग काफी खुश हो गए। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को अपना नाम गांव अतरपुरा निवासी अर्जुन पुत्र ऋषिपाल बताया। पुलिस ने पीड़ित दिलशाद की ओर से बदमाश के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्जकर उसको जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि बदमाश नशे का आदी है। पकड़े जाने के दौरान भी उसने नशा किया हुआ था। उन्होंने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर भी बदमाश कुछ बताने का तैयार नहीं है। संभवत: उसने बच्ची को बेचने के लिए कार से उठाया था। पकडे़ गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed