{"_id":"5793ba6b4f1c1b6106c4b979","slug":"kawal-village-police-flag-marches","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कवाल में पुलिस का फ्लैग मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव कवाल में पुलिस का फ्लैग मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव कवाल में इरशाद की हत्या के मामले में एहतियातन शनिवार को भी पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात रही। एसपी देहात राकेश कुमार जौली ने गांव में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
एसपी देहात राकेश कुमार जौली शनिवार को गांव कवाल में पहुंचे। एसपी देहात ने गांव में पहुंचकर हत्याकांड के बारे में जानकारी ली तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद एसपी देहात ने गांव में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मृतक इरशाद के पिता शकील ने एसपी देहात राकेश कुमार जौली से मुलाकात की।
पीड़ित पिता ने एसपी से हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। एसपी देहात मृतक के पीड़ित पिता को हर संभव सहायता करने व हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव में शांति बनाए रखने के लिए ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ एसके एस प्रताप, थाना प्रभारी सर्वेश कुमार, ककरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार मौजूद रहे। गंाव में फिलहाल मृतक के घर व गांव में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से फोर्स तैनात कर रखी है। गांव में फिलहाल शांति बनी है। इसके बावजूद पुलिस फोर्स व पीएसी बल तैनात है।