फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kawal village peace now

कवाल गांव में अब शांति, जेल गए आरोपी 

Sat, 23 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kawal village peace now
कवाल गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
हत्या के मामले में शुक्रवार को कवाल में पूरी तरह शांति रही। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने पर तीनों नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस और पीएसी की गश्त जारी है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर घटना के बाद से हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करने और माहौल को बिगड़ने नहीं देने पर एसएसपी दीपक कुमार की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है। 
विज्ञापन


गांव कवाल निवासी शकील का 16 वर्षीय पुत्र इरशाद सोमवार रात लापता हो गया था। जिसके शव को पुलिस ने बुधवार रात गांव के ही व्यक्ति द्वारा किराए पर लिए हुए सेलर के अंदर गड्ढे से बरामद किया था। प्रेम प्रसंग के चलते इरशाद की हत्या उसके ही पड़ोस में रहने वाले लड़की के सगे, चचेरे भाई और चाचा ने मिलकर कर दी थी। लड़की के परिजनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुल गया।
विज्ञापन


बुधवार रात ही पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। आला अफसरों ने किसी अनहोनी की आशंका में पूरे गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर परिजनों को शव दिया था। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुपुर्द खाक करा दिया गया था। मृतक के पिता शकील की ओर से गांव के ही पवन पुत्र श्रीपाल, मनोज पुत्र चन्दर, चन्दर पुत्र सूरज के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से मृतक इरशाद के घर और गांव में पुलिस फोर्स तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में शुक्रवार को सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ने भी गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया। शुक्रवार को पुलिस और पीएसी बल ने दिनभर गली व मोहल्लों में गश्त किया। पुलिस के उच्चाधिकारी दिनभर घटना के बाद गांव के हालात पर नजर गड़ाए रहे। शुक्रवार को गांव में पूरी तरह शांति रही। सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल गांव से फोर्स नहीं हटाया गया है। एसएसपी ने गांव में अमन-चैन कायम रखने के लिए आगे आने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। उधर, पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई करने और माहौल नहीं बिगड़ने देने पर एसएसपी दीपक कुमार की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed