फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PAC constable's wife hangs herself

Banda News: पीएसी सिपाही की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 10 Oct 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
PAC constable's wife hangs herself
फोटो-21- बबली। फाइल फोटो
- घटना से एक घंटे पहले पिता से की थी बातचीत
विज्ञापन

- पिता ने लगाया दहेज मांगने का आरोप, तहरीर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कोतवाली देहात के गांव जारी में रहने वाले पीएसी सिपाही की पत्नी ने शनिवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। घर में उस समय केवल सास मौजूद थी। घटना की सूचना पर परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे के अंदर से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के पिता ने ससुरालीजन पर दहेज का आरोप लगाया है। हालांकि इसकी तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
गांव जारी निवासी राकेश पीएसी में सिपाही है और इस समय प्रयागराज में तैनात बताया जा रहा है। वह एक अक्तूबर को ही बांदा से प्रयागराज गया है। घर में उसकी पत्नी बबली (23), ससुर किशोरी व उनकी पत्नी रहते हैं। शनिवार की सुबह किशोरी गांव स्थित दूसरे घर पर थे और घर में केवल बबली व उसकी सास मौजूद थी। करीब नौ बजे सास ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घर पहुंचे। उसने बताया कि बबली ने फंदा लगाकर जान दे दी है। लोग अंदर पहुंचे तो बबली का शव छत के पंखे से लाल रंग के दुपट्टे से लटक रहा था। सूचना पर किशोरी भी घर पहुंचे और इसकी सूचना बबली के मायके थाना जसपुरा के गांव नांदादेव निवासी पिता रामकृपाल को दी गई। इससे मायके में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोग भी जारी पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बबली के पिता रामकृपाल ने बताया कि उसने बेटी की शादी 20 फरवरी 2026 को की थी। शादी के समय उसने करीब साढ़े सात लाख रुपये नकद व जेवरात उपहार में दिए थे। आरोप लगाया कि ससुराली आठ लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। उसने बताया कि करीब आठ बेटी ने उससे फोन पर बातचीत की थी और इसके एक घंटे के बाद उसे बेटी की मौत की खबर मिली। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात संजीव चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की ओर से आरोप की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
बेड पर बाल्टी रखकर लगाई थी फांसी
बांदा। परिजन की सूचना पर पुलिस जब गांव जारी पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस को शव पंखे के सहारे लटका मिला। फंदा लाल रंग के दुपट्टे से लगाया गया था। बेड पर एक बाल्टी पड़ी थी। अनुमान है कि बबली ने फंदा लगाने के लिए इसका प्रयोग किया होगा। उसने बाल्टी पर चढ़कर फंदा लगाया और फिर बाल्टी को धक्का मार दि या। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed