फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   68 cases reported at police stations; none found a resolution

Ayodhya News: थानों पर आए 68 मामले, किसी को नहीं मिला समाधान

Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
68 cases reported at police stations; none found a resolution
फोटो 43-इनायतनगर थाने में सुनवाई करते एसडीएम पवन शर्मा -संवाद
मिल्कीपुर/रुदौली/सोहावल। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित थाना समाधान दिवस इस बार फरियादियों को मायूस कर गया। विभिन्न थानों में कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते राजस्व से जुड़े मामलों के समाधान में बाधा आई।
विज्ञापन


मिल्कीपुर सर्किल के इनायतनगर थाने में एसडीएम पवन शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के साथ शिकायतें सुनीं। यहां 12 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। कुमारगंज थाने में तहसीलदार राजीव वर्मा और थानाध्यक्ष सुरेश पटेल के समक्ष चार मामले आए, लेकिन किसी का समाधान नहीं हुआ। वहीं, खंडासा थाने में थानाध्यक्ष कमलेश सरोज ने चार मामलों की सुनवाई की, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इनमें अधिकतर मामले राजस्व से संबंधित थे।
विज्ञापन


रुदौली में पांच शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें एक राजस्व और चार पुलिस विभाग से संबंधित थीं। नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीनेत्र, कोतवाल संजय मौर्य और कानूनगो की मौजूदगी के बावजूद निस्तारण शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहावल तहसील के रौनाही थाने में 14 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन एक का भी समाधान नहीं हो सका। नायब तहसीलदार रेशु जैन और थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने शिकायतें सुनीं। इसके बाद वे अन्य कार्यों के लिए चले गए।

हैदरगंज थाने में राजस्व से संबंधित छह और पुलिस विभाग से संबंधित पांच शिकायतें आईं। सीओ दिनेश गोदारा ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अंकुश वर्मा की अगुवाई में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया, लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

तारुन थाने में प्रभारी लालचंद सरोज के समक्ष 11 शिकायतें दर्ज की गईं। यहां भी मौके पर किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।



विपक्षी हरकत से बाज नहीं आ रहा साहब

बीकापुर। ‘साहब, पांचवीं बार आई हूं। मकान के पीछे की जमीन पर विपक्षी जगत राम और उनकी पत्नी जबरन कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं और गाली-गलौज करते हैं। तहसील दिवस में शिकायत करने पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौके पर गए थे। उन्होंने विपक्षी को अतिक्रमण करने से मना भी किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।’ यह पीड़ा सहजपुर निवासी सावित्री देवी ने सुनवाई के दौरान बयां की।

शिकायतों की सुनवाई कर रहे एसडीएम संतोष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। यहां कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें पांच भूमि विवाद और दो पुलिस विभाग से संबंधित थीं। हालांकि, एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed