फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Intelligence in video alert

वीडियो मामले में खुफिया तंत्र अलर्ट

Mon, 23 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 23 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Intelligence in video alert
isis - फोटो : फाइल फोटो
आईएस से जुड़ी वीडियो को लेकर खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि अधिकारी वीडियो को लेकर अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।  इसी सप्ताह प्रधानमंत्री की सहारनपुर में होने वाली रैली को लेकर भी खुफिया विभाग पहले से ही सतर्क है। 
विज्ञापन


खुफिया विभाग के अधिकारी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े वीडियो के वायरल होने की चर्चा के बीच अफसर इस प्रकरण पर मौन तो मगर खुफिया तंत्र अलर्ट है। अधिकारियों की माने तो वीडियो झूठा भी हो सकता है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर पहले भी कई आतंकवादी जिले को अपना टारगेट बता चुके है। लेकिन दंगेे के बाद खुफिया विभाग ने जितनी बार भी दंगा प्रभावित क्षेत्र पर भी अपना जाल फैलाया। वहां से किसी का कोई संपर्क आतंकवादियों से नहीं निकल पाया। दंगे के बाद से कुछ युवक जरूर बाहर आसाम, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि दूसरे प्रदेशों में काम की तलाश में गए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया तंत्र टेलीफोन आदि के माध्यम से उनकी लोकेशन ट्रेस करता रहता है। उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती हैं। लेकिन फिर भी दंगे के बाद से आतंकवाद को लेकर जिले का कोई संपर्क अभी तक नहीं निकला है।


इसी सप्ताह सहारनपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर खुफिया विभाग पहले से ही बहुत सर्तक है। चर्चा है कि एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुजफ्फरनगर दंगे का बदला लेने की बात कही गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ऐसी वीडियो की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed