{"_id":"581e2b684f1c1bd635437baf","slug":"inami-badmas-pakde","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े इनामी बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़े इनामी बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते एसपी देहात विनीत भटनागर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में क्राइम ब्रांच और चरथावल पुलिस ने पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाश और इनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। चरथावल के अकबरगढ़ निवासी किसान सत्यप्रकाश की जुलाई में चार बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटने के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में चार बदमाश नईमंडी के बागोवाली निवासी इमरान, छपार के बसेड़ा निवासी फरमान, चरथावल के मोहल्ला तीरगान निवासी उमरशाद और देवबंद के जड़ौदा जट निवासी विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
घटना के खुलासे को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पहले जाम और बाद में डीएम कार्यालय पर धरना दिया था। इमरान और फरमान को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। उमरशाद और विकास की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी ने दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील शर्मा और और चरथावल प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र की अमीगढ़ पुलिया के पास से उमरशाद और विकास को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक और बदमाश गोल्डी पुत्र यादकरण निवासी मैथना जहांगीराबाद बुलंदशहर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी की कार, दो तमंचे 312 बोर, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। कार को वसुंधरा क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।