फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the encounter, bullet fired at the foot of the crook, injured the soldier

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, सिपाही घायल

Sun, 14 Oct 2018 11:28 PM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 14 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
In the encounter, bullet fired at the foot of the crook, injured the soldier
arrest - फोटो : अमर उजाला
खतौली। अलकनंदा गंगनहर पुल के पास से बाइक सवार से हजारों रुपये की नगदी लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि साथी बदमाश फरार हो गया। बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने पुलिस से मुठभेड़ के बारे मेें जानकारी ली।
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे मोहल्ला जैननगर निवासी अबरार पुत्र अनवर जीटी रोड पर गांव भैंसी के निकट पेट्रोल पंप से घर लौट रहा था। अलकनंदा गंगनहर पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अबरार को घेर लिया। बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए अबरार से 4300 रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाश के फरार होने पर पीड़ित अबरार ने लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बुढ़ाना रोड पर बिजलीघर के सामने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी और बिजलीघर के सामने से जंगल की ओर जा रहे रास्ते की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाब ने बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से दोनों बदमाश बाइक सहित नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर फायरिंग करते हुए एक बदमाश गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। इस दौरान मुठभेड़ में बदमाशों की गोली हाथ में लगने से सिपाही विजय कुमार घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायलों को घायल बदमाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के मोहल्ला तारापुरी निवासी रफीक पुत्र रहीस अहमद है। बदमाश के कब्जे से लूट की 4300 रुपये की नगदी, मोबाइल सहित तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई है।


बदमाश पर 13 से अधिक मुकदमे दर्ज

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रफीक पर मेरठ सहित अन्य कई थानों में 13 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रफीक शातिर किस्म का बदमाश है। मेरठ के अलावा अन्य थानों से भी बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed