फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   How to settle double murder mystery

कैसे सुलझेगी डबल मर्डर मिस्ट्री

Wed, 20 Dec 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
How to settle double murder mystery
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लुहारी खुर्द का ब्लाइंड मर्डर केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। 19 साल की युवती के साथ पांच साल के मासूम की बेरहमी से हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि मरने से पहले युवती के साथ कोई गलत कार्य नहीं हुआ। परिवार की न किसी से रंजिश, न किसी से खतरा। आखिर किसने ली युवती और मासूम की जान। क्या है वारदात का मोटिव? कौन है कातिल? ऐसे तमाम सवाल पुलिस की तफ्तीश का हिस्सा हैं। युवती का मोबाइल इस्तेमाल नहीं करना भी खुलासे में बाधा बन
विज्ञापन

गया। यानी सर्विलांस के रास्ते भी पूरी तरह बंद हैं। बहरहाल, पुलिस के लिए इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करना किसी समुंद्र में सुई खोजने जैसा है।

मोबाइल नहीं रखती थी प्राची
मुजफ्फरनगर। बीए सेकेंड ईयर की छात्रा प्राची बेहद सरल स्वभाव की थी। वह मोबाइल अपने पास नहीं रखती थी। यह राज भी उसकी मौत के साथ दफन हो गया कि उसे किसी ने जंगल में बुलाया था या फिर वह खुद ही गई। पुलिस छात्रा की निजी जिंदगी की किताब के पन्ने भी उलट रही है।
विज्ञापन


 छात्रा कसबे के गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थी। जांच में यह भी सामने आया कि वह मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं करती थी। पुलिस को पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि छात्रा ने कॉलेज में एडमिशन ले रखा था, लेकिन वह कॉलेज नहीं जाती थी। घर पर ही पढ़ाई करती थी। मोबाइल इस्तेमाल नहीं होने की वजह से पुलिस की पेशानी पर बल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के लिए सर्विलांस का रास्ता बंद है। परिवार से पूछताछ में एक और बात यह सामने आई है कि मृतका प्राची खेतों पर काम करने नहीं जाती थी। प्राची के पिता और मां ही खेतों पर गन्ना छीलने जाते थे। प्राची ने मंगलवार को खुद ही खेत से अगोला लाने की इच्छा जताई थी। यह सवाल भी पुलिस के लिए अहम है कि प्राची ने खुद अगोला लाने के लिए क्यों कहा।

जाते समय वह बच्चे को भी साथ ले गई, जिस खेत में हत्या हुई, वह भी उस खेत के नजदीक है, जिसमें उसके पिता गन्ना छील रहे थे। युवती की किसी से दोस्ती भी नहीं थी। पुलिस छात्रा के संपर्क में रहने वाली लड़कियों से भी तहकीकात कर रही है। फिलहाल पुलिस को इस बिंदु पर कोई सुराग नजर नहीं आ रहा है।

क्या खुन्नस थी कातिल को
मुजफ्फरनगर। पुलिस रंजिश के बिंदु को भी बारीकी से खंगाल रही है। लुहारी खुर्द के दलित मोहर पाल की माली हालत अच्छी नहीं है। वह खेतिहर मजदूर है। किसानों के साथ मेहनत मजदूरी कर उसके परिवार की गाड़ी चल रही थी। अचानक हुई इस वारदात से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि यह कैसे और क्यों हुआ।

मौका ए वारदात पर जिस हालत में शव मिले हैं, उन्हें देखकर लगता है कि कातिल को मृतकों से कोई खुन्नस रही होगी। बच्चे की हत्या में इतनी क्रूरता बरती गई कि उसकी गर्दन धड़ से दूर पड़ी मिली। छात्रा प्राची का गला भी रेता गया, लेकिन गर्दन शरीर से अलग नहीं थी। उसके हाथ-पैर भी मुड़े हुए थे। जाहिर है मौत सामने देखकर उसने खुद को बचाने के लिए काफी प्रयास किए होंगे। यह भी तय है कि कातिल एक से अधिक रहे होंगे। दोनों को अलग-अलग स्थान पर मारा गया। दोनों के शव भी अलग-अलग मिले हैं।

मौके पर ही खून पड़ा मिला है, यानी इससे यह भी पुष्ट हो रहा है कि कत्ल यहीं पर किए गए। इसके अलावा मोहरपाल की  किसी से कोई रंजिश भी सामने नहीं आई है। नवदीप के परिवार की रंजिश का पुलिस पता लगा रही है। फिलहाल इस लाइन पर पुलिस को ज्यादा दम नजर नहीं आ रहा है।  ब्यूरो


विदेशी सिक्का खोलेगा राज
चरथावल। पुलिस को लुहारी खुर्द के जंगल में घटनास्थल पर जांच के दौरान एक विदेशी मुद्रा का सिक्का मिला है। सीओ सदर योगेंद्र सिंह के मुताबिक सिक्का नवदीप के शव के पास पड़ा मिला। सिक्का सऊदी अरब की मुद्रा का है। पुलिस आसपास के गांव में अरब देशों में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों की जेब से ही हत्याकांड के दौरान यह सिक्का गिरा है। पुलिस की तहकीकात इस बात पर भी हो रही है कि हत्यारे आसपास के किसी गांव के हो सकते हैं। मासूम का हाथ गायब होने से ग्रामीण तंत्र-मंत्र के लिए वारदात करने की आशंका भी जता रहे हैं।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed