फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Houses for picketing

मकान के लिए गश खाकर गिरी महिला 

Fri, 29 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फनरगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फनरगर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Houses for picketing
मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट मेें मकान के लिए धरना देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मकान मुहैय्या कराने की मांग को लेकर असहाय गरीब कल्याण समिति के बैनर तले महमूदनगर की महिलाएं कलक्ट्रेट में जुटीं। ज्ञापन देकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। नारेबाजी के दौरान गश खाकर गिरी महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


महमूदनगर से जुलूस के रूप में महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। उनका कहना था कि मोहल्ले में राजीव गांधी आवासीय योजना के अंतर्गत आवास बनाए जा रहे हैं। अधिकतर कार्य लटका हुआ है। करीब दस मकान बनाकर तुड़वाए गए हैं। करीब आठ माह से कार्य बंद है। इससे गरीब लोगों को मकान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


कई बार मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। किराए में मकान में रहने की हैसियत नहीं है। गरीबों पर दोहरी मार पड़ रही है। नारेबाजी के दौरान एक महिला गश खाकर गिर पड़ी। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। पास खड़ी पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद उसे होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही काफी महिलाएं कलक्ट्रेट में धरने पर बैठकर मांग पूरी होने पर ही उठने पर अड़ गई। मौजूद अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। समिति की तरफ से ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई। इस दौरान रिहाना बेगम, जेतून बेगम, जाहिदा, मोमिन, हाजी मंगता, सुखबीर सिंह पुंडीर, सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed