फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honor Killing in Muzaffarnagar, two arrested

मुजफ्फरनगर में ऑनरकिलिंग,  दो गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Honor Killing in Muzaffarnagar, two arrested
अरुण (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में पुलिस ने दो युवकों कृष्ण और काजू को गिरफ्तार कर ऑनरकिलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। दोनों ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव गंग नहर में फेंक दिए थे। पुलिस ने मेरठ में सलावा झाल से युवती के प्रेमी का शव  बरामद कर लिया है। युवती के शव की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 

मंसूरपुर रेलवे लाइन पार बस्ती निवासी सतीश वाल्मीकि का पुत्र अरुण (18) 10 अप्रैल से लापता था। कुछ लोगों ने अरुण को ले जाते हुए कृष्ण और काजू को देखा था। अरुण के परिवारीजनों ने इन पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि कृष्ण की बहन आंचल से अरुण का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार ने आंचल को गांव खानपुर में उसके मामा के यहां भेज दिया था। इसके बावजूद दोनों आपस में मिलते रहे।

विज्ञापन


इससे नाराज कृष्ण ने 10 अप्रैल को आंचल से अरुण को फोन करवाकर मिलने के लिए खानपुर में बुलवाया। मंसूरपुर में  रास्ते में ही युवती के भाई कृष्ण और उसके दोस्त काजू ने अरुण को बाइक पर बैठा लिया और उसे लेकर खतौली में  रेलवे के लोहे के पुल के पास पहुंच हए। यहां पर अरुण की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। दो दिन बाद 12 अप्रैल को कृष्ण अपनी बहन आंचल को घर ले जाने के बहाने जौली गंगनहर पर पहुंचा। उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। इस शव को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी काजू के पिता समेत तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed