{"_id":"5ac91ac44f1c1bc5618b6194","slug":"girlfriend-s-assassination","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की गलाघोंट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की गलाघोंट कर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
muder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। प्रेम-प्रसंग के चलते निकाह का दबाव बनाने पर युवक ने प्रेमिका की उसकी ही चुनरी से गलाघोंट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पहचान मिटाने के लिए तेजाब से उसका चेहरा भी झुलसा दिया। शनिवार शाम को पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर रई गांव के जंगल से शव बरामद कर लिया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी लियाकत की बेटी रुखसार (21) नौ दिन पहले 30 मार्च को अचानक लापता हो गई थी। कोल्हू पर मजदूरी करने वाला लियाकत शाम को घर आया, तो परिजनों ने रुखसार के गायब होने की बता बताई। उस दिन से परिजन अपने स्तर से ही उसकी तलाश में लगे थे। मगर, उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बावजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि रुखसार जिस दिन गायब हुई, उस दिन उसे छपार निवासी नौशाद के साथ देखा था। शाम को परिजनों ने छपार थाने पर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने सब्जी विक्रेता आरोपी नौशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह इंकार करता रहा, मगर बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर दिया। उसने बताया कि घटना के दिन ही उसने रुखसार की चुनरी से गलाघोंट कर हत्या कर दी थी। साथ ही उसके चेहरे पर भी तेजाब डाल दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन
शाम को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रई गांव के जंगल में एक ईंख के खेत से युवती का शव बरामद कर लिया। एसओ छपार आदेश त्यागी ने बताया कि हत्यारोपी नौशाद खुड्डा गांव में सब्जी बेचने जाता है। वहीं. पर दोनों में प्रेेम प्रसंग हुआ। नौशाद ने उससे निकाह करने का वादा किया था, मगर करीब दस माह पहले परिजनों ने नौशाद का निकाह कहीं और कर दिया था। इसकी जानकारी होने के बावजूद रुखसार उस पर निकाह करने का दबाव डाल रही थी। इसी कारण उसने उसकी हत्या की है। मृतका के पिता की ओर से अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।